जामा मस्जिद 30 जून तक बंद रहेगी: सैयद बुखारी

नई दिल्ली | आम लोगों और उलमा के राय के बाद जामा मस्जिद को गुरुवार को रात आज 8 बजे से 30 जून तक के लिए सभी लोगों के लिए बंद कर दिया गया। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने 30 जून तक जामा मस्जिद आम नमाजियों और पर्यटकों के लिए बंद करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उन्होंने आम लोगों और उलेमा इकराम से राय मांगी थी। जिसमें सबने एकराय से ये कहा कि लोगों को खतरे में ना डाल कर जामा मस्जिद को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए। मस्जिद में चंद लोग ही पांच वक्त की नमाज जमात के साथ अदा करेंगे। गौरतलब है कि 24 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन के बाद से देश के सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jama Masjid to remain closed till June 30: Syed Bukhari


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MNcg5O
via IFTTT

No comments:

Post a Comment