दो महिला आईपीएस ऑफिसर के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, जमानती अपराध होने की वजह से उसे पुलिस ने छोड़ भी दिया। आरोपी महिला की पहचान सुजाता के तौर पर हुई। वह ओल्ड राजेन्द्र नगर इलाके में रहती है। वह मोबाइल से दो ट्विटर अकाउंट अलग-अलग नाम से चला रही थी।
आरोपी महिला कुछ साल से यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी। उसकी निजी जिंदगी में कुछ समस्या उत्पन्न हो गई। और उसने पति से तलाक ले लिया। महिला ऑफिसर के प्रति उसके मन में रोष पैदा हो गया था। लिहाजा, उसने सोशल मीडिया पर दो महिला अफसरों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। लेकिन बाद में उसने पोस्ट को हटा भी दिया था। इस बारे में महिला आईपीएस अफसरों की ओर से शिकायत पर कानूनी कार्रवाई कर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zlkUFu
via IFTTT
No comments:
Post a Comment