गुरुवार को गुड़गांव में एक बार फिर पॉजिटिव केस पिछले 23 दिन में सबसे अधिक 151 सामने आए हैं। हालांकि 150 पेशेंट ठीक भी हुए हैं, लेकिन एक संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। गत 17 जून के बाद 150 से कम ही केस मिल रहे थे, लेकिन अचानक केस की संख्या बढ़ना चिंता का विषय बन गया है। अब गुड़गांव में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6467 हो गई। वहीं अब तक गुड़गांव में 103 पेशेंट संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।
गुड़गांव में गुरुवार तक कुल 54724 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 45465 नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 6467 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 546 पेशेंट की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। वहीं जिला में एक्टिव केस की संख्या 987 है, जिनमें से 741 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं। जबकि अन्य सभी प्राइवेट व नागरिक अस्पताल में एडमिट हैं।
गुरुवार को मिले 151 पॉजिटिव केसों में से नगर निगम के जोन-1 में 30, जोन-2 में 37, जोन 3 में 19, जोन-4 में 20 केस मिले हैं। जबकि पटौदी ब्लॉक में 27, फर्रुखनगर ब्लॉक में एक व सोहना ब्लॉक में 17 पॉजिटिव केस मिले हैं। गुड़गांव शहर के बाद पटौदी ब्लॉक में सबसे अधिक पॉजिटिव केस पटौदी ब्लॉक में हैं। पटौदी ब्लॉक में अब तक 369 पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि फर्रुखनगर में 126 व सोहना में 220 केस पाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320PXSV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment