राजधानी में 24 घंटे में 1349 नए मामले, 27 की मौत हुई, अबतक 8 लाख से ज्यादा की कोरोना जांच

दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग के मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1349 नए मामले सामने आए और 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं, 1200 मरीज ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हुए है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में 1 लाख 25 हजार 96 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। जिसमें से 1 लाख 6 हजार 118 ठीक/माइग्रेट/डिस्चार्ज हो चुके है। अब तक कोरोना के कारण 3 हजार 690 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में कोरोना के 15 हजार 288 एक्टिव केस है, जिसमें से 8 हजार 126 मरीज होम आइसोलेशन में है।
दिल्ली में अब तक 8 लाख 51 हजार 311 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5 हजार 651 लोगों की आरटी-पीसीआर और 15 हजार 201 लोगों की रैपिड एंटिजन जांच हुई है। दिल्ली में अभी 689 कंटेंनमेंट जोन है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि अब तक होम आइसोलेशन के मरीजों को 24 हजार 279 पल्स ऑक्सीमीटर बांटे गए है। इससे उन्हें बहुत आराम मिला और कई लोगों की जान बचाने में मदद मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1349 new cases, 27 deaths in 24 hours in the capital, corona investigation of more than 8 lakhs so far


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZORtX1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment