नरेला इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर में घुसकर उसके चेहरे पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घायल लड़की परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। बुधवार की रात लड़की घर में सो रही थी। तभी उसका दोस्त नूर खान उसके पास आया। उसको सोते हुए जगाया।
उससे कहा कि मैं अब काम करुंगा और तेरे से शादी करुंगा, तेरे साथ अच्छे से रहुंगा। जब लड़की ने उसकी बात से इंकार दिया। नूर ने उसके साथ पहले बहसबाजी की और हाथापाई के बीच उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसका गाल फट गया। उसके खून बहने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जबतक परिवार वाले मौके पर पहुंच पाते। वह मौके पर से फरार हो गया। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को तुरंत पूठकलां स्थित महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में भर्ती कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DrGdae
via IFTTT
No comments:
Post a Comment