डिवीजनल कमिश्नर एवं एफएफआरसी के चेयरमैन के आदेश के बाद भी निजी स्कूल द्वारा फीस वसूलने को लेकर मंगलवार को डीपीएस-81 के अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि एफएफआरसी के आदेश के बाद भी स्कूल प्रबंधन मनमानी फीस वसूला रहा है। चेयरमैन के न मिलने पर अधीक्षक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र वर्मा से मिले। डीपीएस-81 के अभिभावक वरुण गुप्ता, समीर, गौरव शर्मा, तरुण मदान, मानव शर्मा, अखिल सचदेव, प्रशांत चावला, गौरव आहूजा , ज्योतिका पोपली का कहना है कि 8 जुलाई को एफएफआरसी के चेयरमैन ने स्कूल प्रबंधन को अतिरिक्त फीस न वसूलने का आदेश दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E7KRdP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment