दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद उर्फ अग्नेश के तौर पर हुई, जो थर्ड ईयर की पढ़ाई करने के साथ एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। पीड़ित परिजन परिवार उसकी पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बताया गया है इस युवक की स्कूटी से एक बच्ची टकरा गई थी। जिसके बाद वह स्कूटी से फरार हो गया था। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी।
विनोद परिवार के साथ प्रेम नगर 3ए गौरव नगर इलाके में रहता था। वह करोल बाग में एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था। उसके परिजनों का कहना है 29 जून की शाम को उनको एक इलाके की महिला ने बताया कि विनोद को कुछ लड़कों ने पिटाई की है। वह मौके पर पहुँचे। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में उसे बाबा साहेब अंबेडकर और फिर डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को उसकी बॉडी परिजनों को सौंप दी। पुलिस ने बताया कि 29 की शाम को विनोद स्कूटी से आ रहा था। रास्ते मे एक बच्ची उसकी स्कूटी से टकरा गई। विनोद के मौके से फरार होने पर लोगो ने काफी दूर तक पीछा किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QRlaH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment