राजधानी में 22 दिन में बढ़े 493 कंटेंनमेंट जोन- साउथ वेस्ट जिले में बढ़े सबसे ज्यादा

दिल्ली में कोरोना का संक्रमण के नए मामले में पिछले कुछ दिनों से उछाल बना हुआ है। इसके साथ ही कंटेंनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 22 दिनों में दिल्ली में 493 नए कंटेंनमेंट जोन बने है। इसमें सबसे ज्यादा साउथ वेस्ट जिले में 109 और नार्थ ईस्ट जिले में सबसे कम 15 कंटेंनमेंट जोन बने है। राजस्व विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में 1458 कंटेंनमेंट जोन बन चुके है।

इनमें से 831 डी-कंटेनमेंट किए जा चुके है। जिसके बाद अभी 627 एक्टिव कंटेंनमेंट जोन है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 21 जून से 31 जुलाई तक 631 नए कंटेंनमेंट जोन बने थे, इसके बाद 22 अगस्त तक यह संख्या बढ़कर 1124 पहुंच गई। यानी 22 दिनों दिल्ली में नए कंटेंनमेंट जोन की संख्या 493 बढ़ गई।

वहीं, पिछले पांच दिनों में 67 नए कंटेंनमेंट जोन बन है। कंटेंनमेंट जोन की बढ़ती संख्या पर ईस्ट दिल्ली रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जॉइंट फ्रंट के अध्यक्ष बीएस बोहरा ने कहा कि इससे साफ है कि कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार को कुछ न कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। जैसे नाइट कर्फ्यू लगाए या शनिवार और रविवार को कर्फ्यू लगाए।

अभी सरकार को साप्ताहिक बाजार को कुछ दिन के लिए रोक देना चाहिए। अभी संक्रमण को रोकने के उपाय पर ज्यादा गंभीर तरीके से निर्णय लेने की जरूरत है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि माइक्रो लेवल पर कंटेंनमेंट जोन बनाने के कारण संख्या तेजी से बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
493 constituency zones increased in 22 days in the capital - the largest in South West district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32n3X8l
via IFTTT

No comments:

Post a Comment