लंबे समय से जमे जिलाध्यक्षों की छुट्टी करेगी दिल्ली कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस में लंबे समय से जिलाध्यक्षों के पदों पर बैठे नेताओं को हटाकर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस आधा दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को हटा कर उनके जगह युवा चेहरों को कमान सौंपेगी। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान जिलाध्यक्षों के कामकाज का आंकलन किया गया था,जिसमें कई जिलाध्यक्षों की सक्रियता न के बराबर थी।

जिनकी नियुक्ति शीला दीक्षित और अजय माकन समय की गई थी। इनमें से ज्यादातर ऐसे अध्यक्ष हैं जो लंबे समय से पद पर काबिज होते हुए भी क्षेत्र में उनकी सक्रियता अब न के बराबर है। 14 जिलाध्यक्षों में से बाबरपुर जिलाध्यक्ष कैलाश जैन और करावल नगर से एआर जोशी लगभग डेढ़ साल पहले शीला दीक्षित के प्रदेश अध्यक्ष रहते बनाए गए थे। जबकि बाकी 12 जिलाध्यक्ष 2015 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने बनाए थे।

सूत्रों का कहना है कि आदर्श नगर जिलाध्यक्ष हरिकिशन जिंदल, कृष्णा नगर से गुरचरण सिंह राजू, पटपड़गंज से दिनेश कुमार और रोहिणी से इंद्रजीत का काम बेहतर है। लेकिन बदरपुर जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, महरौली से राजेश चौहान, नई दिल्ली से वीरेंद्र कसाना और करोल बाग से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन खोरवाल के प्रदर्शन पर पूरे लॉकडाउन के दौरान उंगली उठती रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CRXhGm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment