निर्माण मजदूरों पंजीकरण का अभियान चलाएगी सरकार

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड के तहत पंजीकरण कराने से वंचित रह गए निर्माण मजदूरों का पंजीकरण कराने के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाने का फैसला लिया है। निर्माण मजदूर 24 अगस्त से 11 सितंबर तक चलने वाले इस निर्माण मजदूर पंजीकरण अभियान, के दौरान अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही, घर बैठे भी https://ift.tt/34nL2t3 पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। अभियान को गति देने के लिए सभी 70 विधायकों, संबंधित यूनियनों, एजेंसियों को भी विस्तृत जानकारी दे दी गई है ताकि वे अपने क्षेत्र के निर्माण मजदूरों को संबंधित शिविर में ले जाकर उनका पंजीकरण करा सकें। 18 से 60 वर्ष तक की आयु वाले मजदूर ही पंजीकरण करा सकेंगे। इस दौरान उनके पास 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र, फोटो, स्थानीय आईडी प्रमाण, बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड होना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3leVhJs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment