कोरोना से 24 घंटे में 99 पॉजिटिव केस मिले, एक पेशेंट ने दम तोड़ा

कोरोना वायरस का संक्रमण गुड़गांव में बेशक थोड़ा कम हुआ है, लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को गुड़गांव में 99 पॉजिटिव केस मिले, जबकि एक पेशेंट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 9166 हो गई, जबकि कोरोना से अब तक 124 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राहत की बात ये है कि जिला में अब पॉजिटिव केस मिलने की तुलना में ठीक होने वाला आंकड़ा अधिक आ रहा है। शनिवार को 140 पेशेंट ठीक हो गए। गुड़गांव में पिछले कई दिन से एक्टिव केस कम हो रहे हैं। शनिवार को जहां 99 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 140 पेशेंट ठीक हो गए। जिससे एक्टिव केस की संख्या घटकर 919 रह गए। जबकि इनमें से 188 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31bWU1s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment