केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर रिपोर्ट गुरुवार को जारी कर दी गई है। इस बार का स्वच्छता सर्वेक्षण पूरे देश भर के उन 47 शहरों के बीच में हुआ, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है। सर्वे में जारी की गई रैंकिंग में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है और उसे 31वां स्थान मिला। वहीं नॉर्थ एमसीडी 43वें स्थान पर रहा, जो इस वर्ष फिर खराब प्रदर्शन को दर्शाता है। जबकि ईस्ट एमसीडी सर्वेक्षण के अंदर सबसे निचले 46वां स्थान मिला है।
स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट नार्थ दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट हर वर्ष प्रेरणादायक होती है। यह निगम को आगे और काम करने के लिए प्रेरणा देती है। जहां इस वर्ष की रिपोर्ट में आई रैंकिंग का सवाल है तो निगम स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट का अध्ययन करके अपनी रैंकिंग को अगले वर्ष सुधारने का प्रयास करेगी।
खराब रैंकिंग के दिल्ली सरकार जिम्मेदार
स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली नगर निगम की खराब रैंकिंग के लिए महापौर ने जयप्रकाश ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के तीनों नगर निगमों के साथ बिल्कुल भी सहयोग नहीं करती और ना ही किसी प्रकार से सहायता करती है। सहायता करना तो दूर की बात दिल्ली सरकार ने निगम की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। जिसकी वजह से निगम आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रही है। महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार निगम को उसके हिस्से का फंड समय पर जारी कर देती तो आज स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट में दिल्ली नगर निगम अच्छा प्रदर्शन करती। स्वच्छता सर्वेक्षण की जो रिपोर्ट आई है उसका हम अध्ययन कर रहे हैं, जहां कुछ कमी रह गई हैं और तीनों नगर निगम अपने प्रदर्शन को सुधारने का प्रयास करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FK0YPx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment