अब होटलों, रेस्तरां में परोसी जाएगी शराब, परमिट जारी

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के होटल और रेस्तरां को खोलने की स्वीकृति देने के एक दिन बाद दिल्ली सरकार ने गुरुवार को को आबकारी विभाग को शराब परोसने के लिए आवश्यक मंजूरी जारी करने का निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते मार्च से शहर में होटल और रेस्तरां बंद थे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आबकारी आयुक्त को एक पत्र में विभाग को होटल और रेस्टारेंट में लाइसेंसधारियों को शराब परोसने के लिए आवश्यक अनुमति जारी करने का निर्देश दिया।सिसोदिया ने कहा कि बार केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक दिशा-निर्देशों के प्रावधानों के तहत बंद रहेंगे। इसमें उन्होंने दूसरे राज्यों में होटल में शराब परोसने की अनुमति देने का भी हवाला दिया।

बता दें डीडीएमए ने बुधवार को शहर में होटल और ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को खोलने की मंजूरी दे दी, हालांकि अभी जिम खोलने की स्वीकृति नहीं दी गई है। होटल और रेस्टारेंट में टेबल पर शराब परोसने की अनुमति देने को दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद के रूप में देखा जा रहा है। शराब की दुकानों से शराबकी ब्रिकी की अनुमति मई में दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gecQFR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment