बारिश प्रह्लादपुर अंडर पास में फिर फंसी दो बस और ट्रक सहित कई वाहन, बदरपुर-सरिता विहार में लगा लंबा जाम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। 24 घंटे से लागातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन भारी बारिश के कारण दिल्ली की सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण 30 से अधिक पेड़ गिर गए तो सड़कों पर कई फीट तक पानी भर जाने के कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। लगातार हाे रही बारिश के कारण प्रह्लादपुर अंडर पास में आज फिर से पानी भर गई और उसमें दो बसें और एक ट्रक सहित कई वाहनें फंस गई।

दिल्ली में हुई बारिश के कारण 23 सड़कों पर पानी भरने के कारण पैदल सवार से लेकर वाहन चालकों का हाल बेहाल हो गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखकर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस कारण वाहन दिन भर रेंगते रही। इसके अलावा कई इलाकों में पानी भर गई गलियां पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कहा कि दिल्ली में किराड़ी, बुराड़ी और रोहिणी समेत 16 विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति रही। सात विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरे और आठ स्थानों पर इमारतों के हिस्से गिर पड़े।

इसी तरह की स्थिति नोएडा में भी रही। कई मार्ग और आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया था। बहुमंजिला इमारतों में रहने वालों ने तलघर में पानी भरने की शिकायतें की। बारिश की वजह से जल भराव, पेड़ और दीवार गिर गई। सुबह काम पर जाने के लिए निकले लोग ट्रैफिक में फंस गए। कहीं बारिश के कारण पेड़ गिरे, लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और लोग अपनी मंजिल तक सही समय पर नहीं पहुँच सके।

इन जगहों पर आई 30 से अधिक पेड़ गिरने की शिकायतें

निगम को गुरुवार को भी कई जगहों पर पेड गिरने की शिकायतें मिली। इनमें जगंपुरा, डिफेस कॉलोनी, जामिया नगर,ओखला, कालकाजी, पुुल प्रहलादपुर, ओखला फेज-2, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी, तुगलकाबाद, सुखदेव विहार, लाजपत नगर, ओखला फेज-1,नजफगढ, प्रेम नगर, रोशनपुरा, सफदरजंग एंक्लेव, पुष्प विहार, सीआर पार्क, गुलमोहर पार्क, दक्षिणपुरी, हौजरानी गांव शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रह्लादपुर अंडर पास में फिर फंसी दो बस और ट्रक सहित कई वाहन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34kLr2H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment