मौसम में आई बदलाव के कारण साफ हवा के मामले में राजधानी दिल्ली ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। माना जा रहा है कि बारिश का दौर जब तक चलेगा तब तक दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ ही रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स कुल 45 रहा। इससे पूर्व 20 और 13 अगस्त को दिल्ली का एयर इंडेक्स 50 रहा था।
जबकि इसी साल 28 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद एयर इंडेक्स न्यूनतम स्तर 45 पर पहुंच गया था। इससे पूर्व 2019 अगस्त में 18 और 19 अगस्त को एयर इंडेक्स महज 49 रहा था। लॉक डाउन के समय सड़कों पर ट्रैफिक नहीं था औद्योगिक इकाइया, होटल-दुकानें बंद थीं। इसी वजह से एयर इंडेक्स में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट दर्ज की गई थी। इस स्तर की हवा मिलना राजधानी के लिए सपने से कम नहीं है। मानक के अनुसार 1 से 50 के बीच के एयर इंडेक्स को साफ कहा जाता है। इस हवा में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gum9lk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment