तीनों नगर निगमों ने मंगलवार को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के बचाव व उसके प्रजनन को रोकने के लिए महाअभियान अभियान चलाया। इसमें निगम ने डेंगू के पनपने और उसके प्रजनन को रोकने के लिए निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें डेंगू के पनपने से लेकर उसके खात्मे तक की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शनी के तौर पर दिखाया गया है। प्रदर्शनी में एक कपड़े का मच्छर भी बनाया गया है।
इस संबंध में एडिशनल एमएचओ डॉ लल्लन ने बताया कि बारिश के समय में डेंगू के मच्छर बहुत ज्यादा पनपते हैं। ऐसे में लोगों को सबसे पहले ये समझना होगा कि ये प्रजनन कैसे होता है, साथ ही इसकी रोकथाम कैसे होती है। उन्होंने कहा कि इसमें मॉस्किटो फिश भी बहुत मददगार साबित होती है। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से यहां एक कपड़े का मच्छर भी बनाया गया। निगम नेताओं का कहना है कि इस महाअभियान में दिल्ली सभी सांसद, विधायक और पार्षद जनता के बीच जाकर मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही बड़े नालों और जलाशयों में टैंकरों व पावर स्प्रे युक्त ट्रकों द्वारा दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। डीबीसी कर्मचारी घर-घर जाकर नैकसैक पंपों के द्वारा भी फाॅगिंग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से पहले ही श्याम जाजू, विजय गोयल और मेयर जय प्रकाश ने कर दिया उद्घाटन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मौजूदा निगम पार्षदों के कार्यकलापों और पार्टी में चल रही गुटबाजी के कारण आप से बुरी तरह हार चुकी भाजपा ने इससे कोई सबक नहीं लिया है। वहीं एक बार दोबारा आम आदमी पार्टी से 2022 में तीनों निगमों में चुनाव का सामना करना है। लेकिन प्रदेश भाजपा में गुटबाजी अपने चरम पर है। इसका उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला जब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को उत्तरी निगम में एक बजे डेंगू चिकनगुनिया के मशीन का उद्घाटन करने जाना था। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गाेयल, दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश के साथ सुबह ही डेंगू चिकनगुनिया के मशीन का उद्घाटन कर दिया। इसके बाद एक बजे तीनों निगमों के महापौर के साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया। इस गुटबाजी को लेकर भास्कर की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के नेताओं से प्रतिक्रिया लेनी चाही लेकिन कोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।
निगम के जोन चेयरमेन के चुनाव में हुई थी बगावत
भाजपा आलाकमान ने आदेश गुप्ता को विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, रमेश विधूड़ी, परवेश वर्मा जैसे नेताओं को छोड़कर इसलिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। कि वो किसी गुट के नहीं है और सभी के साथ मिलकर काम करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। लेकिन गुप्ता की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद 20 साल से भी अधिक समय से काबिज निगम के पदों व समितियों के चुनाव में पहली बार गुटबाजी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QlAKou
via IFTTT
No comments:
Post a Comment