47 मृतक के परिजनों को 6 करोड़ का मुआवजा मिला

दिल्ली विधानसभा की अल्पसंख्यक कल्याण कमेटी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों के पीड़ितों को मुआवजा देने और पीड़ितों को सही जानकारी जुटाने के लिए एक सब कमेटी का गठन किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण कमेटी के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने निर्देश देते हुए कहा कि सब कमेटी दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर दंगा पीड़ितों का सर्वे करके सही जानकारी जुटाए और पता लगाए कि कितने लोगों को मुआवज़ा मिला है और कितनों को नहीं। जिन्हें मिला है उन्हें उनके नुकसान के हिसाब से मिला है या नही या कोई पीड़ित वंचित तो नहीं रह गया।

यह कमेटी दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर सभी दंगा पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत व मुआवजा पहुंचाने काम करेंगी। वहीं, बैठक में दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि अब तक उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में कुल 53 लोगों की जान गई। जिनमें से 47 को अब तक 6 करोड़ 32 लाख मुआवजा दिया गया। वहीं, 372 लोग जख्मी हुए, जिनमें से 244 को 1 करोड़ 44 लाख मुआवजा दिया गया। दंगे में कुल 1327 घरों को नुकसान पहुंचा, जिनमें से 552 घर मालिकों को 7 करोड़ 30 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 1529 कमर्शियल संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जिनमें से 816 को 7 करोड़ 49 लाख रुपए मुआवजा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3klMTHL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment