फेसबुक पर फर्जी नाम से लड़की से की दोस्ती, फिर किया उसे अगवा

फेसबुक पर नाम बदलकर नाबालिग लड़की से दोस्ती और फिर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने उसे आया नगर एरिया में एक कमरे में रखा हुआ था। पुलिस ने लड़की को उसके चुंगल से छुड़ा लिया है। आरोपी की पहचान राज उर्फ तरापत अहरवाल (24) के तौर पर हुई। वह मूलरुप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। इन दिनों आरोपी एक प्रॉपर्टी डीलर के पास काम कर रहा था।

डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया तीन अगस्त को जैतपुर थाने में 16 साल की लड़की की गुमशुदगी दर्ज करायी गई। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरु की। उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटायी। फेसबुक को भी चैक किया, जिसमें आरोपी राज के बारे में पता चला। टैक्नीकल सर्विलांस की मदद लेने के बाद पुलिस ने आरोपी की लॉकेशन ट्रेस की। इसके बाद फेज छह आया नगर स्थित एक घर से लड़की को रिकवर कर लिया।

वहीं आरोपी को एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से पकड़ा गया। आरोपी ने फेसबुक पर राज के नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी। लड़की को उसने अपना राम राज बताकर ही दोस्ती की थी। वह लड़कीं से शादी करना चाहता था, इसलिए वह उसे जैतपुर एरिया में भगाकर ले आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XIsuTM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment