दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) मेट्रो के संचालन की तैयारी शुरु कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द दिल्ली एनसीआर के लोग फिर से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे। सिंतबर से ट्रैक पर फिर से मेट्रो अपनी क्षमता से आधी यात्री लेकर रफ्तार भरेगी। बताया जा रहा है कि सिंतबर के पहले सप्ताह से मेट्रो अपने कर्मचारियों को लेकर सफर प्रांरभ करेगी। दिल्ली सरकार ने केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा है, जिसमें मेट्रो परिचालन शुरू होने के पहले सप्ताह में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद मेट्रो के अधिकारियों द्वारा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और हालात समान्य रहने पर ट्रेनों को यात्रियों को सफर के लिए मुहैया करवाया जा रहा है। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक जनसंपर्क अनुज दयाल भी पहले ही बता चुके हैं कि डीएमआरसी ने ट्रेन के कोचों और स्टेशनों पर कोरोना वायरस संक्रमण से सभी बचाव के सभी इंतजाम कर लिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा अनुमति देने के साथ ही मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर शुरुआत में सरकारी आपात सेवा व अन्य श्रेणी के यात्रियों को ही छूट मिलेगी। मेट्रो ट्रेनों में शारीरिक दूरी के लिए प्रत्येक कोच में एक सीट छोड़कर दूसरी सीट पर स्टीकर लगाए गए हैं, जिस पर एक सीटी छोड़कर ही यात्रियों को बैठने की हिदायत दी गई है। 5 कोच की मेट्रो ट्रेन में सिर्फ 200 तो इसी तरह 6 कोच की ट्रेन में 300 यात्री ही सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों को टोकन की बजाय स्मार्ट कार्ड, ऑटो पे स्मार्ट कार्ड से सफर के भुगतान शुल्क के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सर्दी, जुकाम और बुखार का लक्षण मिलने पर यात्री को मेट्रो स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
मेट्रो स्टेशन गेट पर ही ऐसे यात्रियों की पहचान कर ली जाएगी। यात्रियों के लिए मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड अनिवार्य होगा। टोकन नहीं दिया जाएगा बल्कि स्मार्ट कार्ड रखने वाले यात्री ही सफर कर पाएंगे। शारीरिक दूरी का नियम पालन कराने के लिए मेट्रो ट्रेन पहले की तुलना में 30 सेकेंड से अधिक समय के लिए रुकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hlvBZl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment