एक ही जगह पर मेट्रो, वाहन पार्किंग और कमर्शियल प्लेस उपलब्ध होगा : एलजी

दिल्ली के नागरिकों को बेहतर और विश्वस्तरीय परिवहन और पार्किंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम के साथ शुक्रवार को निगम मुख्यालय में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत नबी करीम में बहुस्तरीय पार्किंग सह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आरके आश्रम, जनकपुरी कॉरिडोर, इंद्रलोक, इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर इंटर चेंज मेट्रो स्टेशन का विकास किया जाएगा।
समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश की उपस्थिति में किए गए। उप राज्यपाल राज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली मेट्रो दोनों ही संस्थानों के दृष्टिकोण से एक बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है। जहां एक तरफ उत्तरी दिल्ली नगर निगम इस परियोजना से राजस्व अर्जित करेगी और वहीं दूसरी तरफ डीएमआरसी को अपने मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी भीड़भाड़ वाली जगह पर विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी, जहां एक ही स्थान पर मेट्रो , पार्किंग और वाणिज्यिक स्थान होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम और डीएमआरसी की संयुक्त निगरानी टीम होनी चाहिए ताकि इस परियोजना की देखरेख व कार्य समय पर पूरा हो सके। महापौर जय प्रकाश ने कहा कि ये अल्ट्रा मॉडर्न प्रोजेक्ट निगम के लिए मील का पत्थर साबित होगा। परियोजना के पूरा होने के बाद सबसे ज्यादा लाभ पुरानी दिल्ली के निवासियों मिलेगा। उन्होंने कहा कि निगम और डीएमआरसी संयुक्त रूप से इस परियोजना को समय पर पूरा करेंगे।
आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि ईदगाह रोड, सदर बाजार में निगम के स्वामित्व वाले 26198 वर्गमीटर क्षेत्र में इस परियोजना का विकसित किया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम और डीएमआरसी ने एक एकीकृत प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसमें 4 स्तर भूमिगत इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन और 3 स्तर पर व्यावसायिक परिसर और 6 स्तर पर ओवरहेड बहुमंजिला पार्किंग की योजना बनाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Metro, vehicle parking and commercial place will be available at one place: LG


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QejmSD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment