नगीना खंड के बनारसी गांव में ग्रामीणों ने गांव के डिपो होल्डर अब्दुल हमीद पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने डीएफएससी सीमा शर्मा, सीएम विंडो के अलावा फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून को शिकायत देकर उक्त डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण फजरुद्दीन, तालीम, आमीन, सरफुद्दीन, सुबेदार, शहीद, नाजिम, शकील, नजीर, आबिद, नूरमोहम्मद व रफीक ने बताया कि उक्त डिपो होल्डर ने गांव में लोगों के सभी श्रेणियों के फर्जी राशन कार्ड बनाए हुए हैं। मशीन में हेराफेरी कर राशन बांटने में गड़बड़ी को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान भी राशन वितरण नहीं किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q29YkU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment