राजधानी में डीडीएमए ने होटल, ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजार खोलने और बैंक्वेट हॉल को अस्पतालों से डी-लिंक करने की अनुमति दी है। वहीं, जिम खोलने पर अभी पाबंदी बरकरार रहेगी। इस संबंध में बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में फैसला हुआ। वहीं, बैठक में सार्वजनिक परिवहन/डीटीसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को अनुमति देने से इंकार कर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को दिल्ली में वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयासों पर बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए।
बता दें इससे पहले दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार के अनलॉक-3 में छूट देने के आधार पर होटल, साप्ताहिक बाजार को खोलने को प्रस्ताव डीडीएमए को भेजा था। जिसको उपराज्यपाल अनिल बैजल ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच टकराव बढ़ गया था। इस मामले में दोनों ही तरफ से अपने-अपने तर्क दिए थे।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मामले में हस्तक्षेप करने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को अपने निर्णय पर पुन:विचार करने का अनुरोध कर दोबारा प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में दिल्ली सरकार की तरफ से लिखा गया है कि दिल्ली में अब लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे है और हालात लगातार सुधर रहे है। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दिल्ली सरकार को फैसले लेने का हक है। देश में कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे है, लेकिन वहां होटल, साप्ताहिक बाजार और जिम खुल रहे है। तो दिल्ली के लोगों को क्यों उनकी आजीविका कमाने से रोका जा रहा है।
बता दें इससे पहले डीडीएमए की मंगलवार को प्रस्ताव बैठक एक दिन के लिए टल गई थी। अब बुधवार को होटल, साप्ताहिक बाजार खोलने के निर्णय के बाद दिल्ली के होटल संचालकों ने दिल्ली सरकार का धन्यवाद दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l0mVtE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment