गांव में दिखे तीन तेंदुए, ग्रामीणों को अकेले खेत में न जाने की सलाह

जाजरू गांव के पास एनटीपीसी सोलर पावर प्लांट के पास गुरुवार देर रात तीन तेंदुए जैसे जानकर देखे जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वाइल्ड लाइफ को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और वाइल्ड लाइफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लेकिन उन्हें वहां कोई जानवर नजर नहीं आया।
जाजरू के पास ही प्याला रेलवे स्टेशन हाल्ट बना है। स्टेशन के पीछे ही एनटीपीसी का सोलर पावर प्लांट है। एनटीपीसी ने यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं। रात करीब डेढ़ दो बजे के बीच तीन जंगली जानवरों की तस्वीरें कैमरें में कैद हुईं। वहां के कर्मचारियों ने इसकी सूचना गांव के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह को दी। क्योंकि वीरेंद्र सिंह के खेत के पास में ही सोलर प्लांट है। वीरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस और वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों को दी। मौके पर पुलिस और वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी पहुंच गए। कई घंटे तक उक्त जंगली जानवरों की तलाश करते रहे लेकिन कोई नजर नहीं आया। तेंदुए के आने की सूचना से गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी ग्रामीण खेत की ओर नहीं जा रहा। वाइल्ड लाइफ कर्मचारियों व पुलिस ने गांव वालों को अकेले खेत में न जाने की सलाह दी है। उधर वीरेंद्र सिंह ने वाइल्ड लाइफ विभाग से गांव में ड्रोन से सर्वे कराने की मांग की है। वाइल्ड लाइफ के इंस्पेक्टर चरन सिंह का कहना है कि एक टीम गांव में गश्त कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34lVTal
via IFTTT

No comments:

Post a Comment