भाजपा जिलाध्यक्ष की फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शर्मा ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से शिकायत की। उनके आदेश पर शहर थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज हुआ। इसके बाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शर्मा ने शिकायत में कहा कि गुरुवार को उनके किसी परिचित ने बताया कि सीही गांव निवासी नवीन दलाल नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया है। उस पर भाजपा नेता गोपाल शर्मा लिखा है। इस अश्लील फोटो में एक अधेड़ उम्र का पुरुष और एक औरत अश्लील हरकत कर रहे हैं। शर्मा का कहना है उनका नाम बदनाम करने के लिए किसी फर्जी फोटो पर उनके नाम का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ देर बाद मुंबई से 6360953848 मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पत्रकार साकेत तिवारी बताया। इस शख्स ने अश्लील फोटो से सम्बन्धित फोटो का लिंक भेजा और पूछा कि यह आपकी फोटो है जो आपके नाम से वायरल हो रही है। फोन करने वाले ने उनकी पर्सनल डिटेल भी हासिल करने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव के अनुसार जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को दी गई थी। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qc40hz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment