अब दिल्ली के बड़े स्टेशनों और ट्रैकों की ड्रोन से सुरक्षा होगी, फिलहाल दो स्टेशनों पर प्रयोग के तौर पर ड्रोन से सुरक्षा

अब दिल्ली के सभी पांच बड़े स्टेशनों की सुरक्षा में ड्रोन तैनात होगी। आंतकवादी हमलों या असमाजिक तत्वों पर दिल्ली डिविजन के अधिकारी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन,आंनद विहार के साथ सराय रोहिल्ला स्टेशन के साथ भविष्य में ट्रैकों की भी निगरानी ड्रोन से करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली मंडल के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने रेलवे स्टेशन सिक्योरिटी प्लान में यह महसूस किया गया कि रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए ड्राेन आवश्यक है। इसे देखते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने फिलहाल दो स्टेशनों पर प्रयोग के तौर पर ड्रोन से सुरक्षा की निगरानी रखने का निर्णय लिया है।

अधिकारी ने बताया कि यह प्रयोग सही रहता है अन्य 3 स्टेशनों के लिए भी ड्रोन तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मंडल ने दिल्ली के लिए फिलहाल 2 ड्रोन का प्रस्ताव बनाकर उत्तर रेलवे के मुख्यालय में भेजा है। जिस पर आखिरी मंजूरी मिलना बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द अगले दो से तीन महीने में यहां स्टेशनों के आसपास ड्रोन सुरक्षा में उड़ते नजर आएंगे।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और दिल्ली शाहदरा जैसे स्टेशनों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्यौहारों या अन्य खास मौकों पर ड्रोन की मांग करती थी। पिछले दिनों जब अधिकारियों ने स्टेशन सिक्योरिटी प्लान बनाया तो इसमें ड्रोन को एक परमानेंट जगह देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि कोरोना से पहले ही ड्रोन का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। इस पर मंजूरी मिल भी गई थी लेकिन फिर कोरोना का शुरू हो गया।

दिल्ली में में ड्रोन उड़ाने को लेकर सुरक्षा को लेकर कई तकनीकियां हैं इस पर कुछ दिनों से काम ठंडे बस्ते था। अधिकारी ने बताया कि ड्रोन आ जाने से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को स्टेशन के साथ-साथ ट्रैक की निगरानी करने में बड़ी मदद मिलेगी। इससे ट्रैक पर हादसों में रोकथाम वारदात करने वाले अपराधियों पर नजर और असामाजिक तत्वों की योजनाओं का विफल करने में भी एक सहारा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aLyQHe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment