अपहरण, शादी और धर्म परिवर्तन के बाद जगजीत कौर के परिवार ने पाक छोड़ने की मांगी इजाजत

पाकिस्तान में गुरुद्वारे के ग्रंथी के बेटी का अपहरण के बाद जबरन शादी और धर्म परिवर्तन की शिकार हुई जगजीत कौर को एक साल के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। पाकिस्तान के कोर्ट ने जगजीत कौर को उनके परिवार को वापस सौंपने के लिए मना कर दिया है।

पाकिस्तानी कोर्ट से न्याय नहीं मिलने से नाराज जगजीत कौर और उसके परिवार ने अब पाकिस्तानी सरकार से देश छोड़ने की इजाजत मांगी है। इस मामले में जगजीत कौर व उसके परिवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( डीएसजीएमसी ) ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को वीडियो जारी कर कहा कि जैसा अंदेशा लगाया जा रहा था वहीं हुआ।

पाकिस्तानी कोर्ट ने जगजीत कौर को उनके परिवार को ना सौंप कर उसी परिवार को दे दिया है जिसने नाबालिग का किडनैप करवाया था। सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचारों की इंतिहा हो चुकी है।

इस परिवार के 10 सदस्यों ने वहां की सरकार से पासपोर्ट जारी कर देश छोड़कर जाने की मांग की है। सिरसा ने कहा कि इस परिवार के साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी खड़ी है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वो आश्वासन दे रहे कि अगर यह परिवार दिल्ली आता है तो यहां उसको स्थापित करने का काम कमेटी करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने परिवार की मदद का भरोसा दिलाया है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSfhNA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment