जेएनएल स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम से मोबाइल चुराने वाला फुटबाल कोच को किया अरेस्ट

साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने खिलाड़ियों के मोबाइल फ़ोन चुराने के इल्जाम में एक फुटबाल कोच को गिरफ्तार किया है। इसने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे एक मैच के दौरान मौका देख ड्रेसिंग रूम से एक टीम के 12 मोबाइल चोरी कर लिए थे। चोरी की यह घटना इस साल मार्च की है।

आरोपी की पहचान पांडव नगर निवासी शेखर पाठक के तौर पर हुई। पुलिस ने इसके पास से चोरी के 9 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी ने एक मोबाइल किसी को बेच दिया था, उसने फ़ोन चालू किया तो पुलिस को मामले में सुराग मिल गया।

डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया 13 मार्च को इस मामले की शिकायत मिली, जिसमें बताया गया जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के दौरान दिल्ली यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की टीम के खिलाड़ियों के 12 मोबाइल और पर्स चोरी हो गए। पर्स में 10 हज़ार रुपये थे। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। डिफेंस कॉलोनी सब डिवीज़न के एसीपी कुलबीर सिंह और थानाध्यक्ष सुनील ढाका की टीम में जांच शुरू की। सभी फ़ोन टेक्निकल सर्विलांस के दायरे में ले लिये गए।

फुटबॉल अकादमी खोली लेकिन नहीं हो पाया सफल
आरोपी शेखर पाठक ने बताया को उसने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के 2 बड़े होटलों में मैनेजर के तौर पर काम किया। वह डिस्ट्रिक्ट लेवल पर फुटबॉल प्लेयर भी रह चुका है। साल 2004 से 2010 तक वह लायंस क्लब फुटबाल टीम के लिए खेला। 2011 से 2013 तक कोच की भूमिका अदा की। एक कोच की शिकायत पर 2013 में उसे कोच पद से हटा दिया गया। वजह टाइम के प्रति पाबंद नही था और ग्राउंड पर भी अच्छा नही कर रहा था। इससे वो बेइज्जती समझकर बदला लेने की सोचता रहा। इसी बीच उसने मयूर विहार में मोबाइल फोन ठीक करने का काम शुरू कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kZklEr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment