डीएमआरसी अपने यात्रियों को स्मार्ट कार्ड से सफर कर करने की सुविधा के साथ ऑटो टॉपअप फीचर वाले स्मार्ट कार्ड से भुगतान की सुविधा प्रदान करने जा रही है। इस ऑटो टॉप-अप फीचर वाले स्मार्ट कार्ड खूबी यह है कि वर्तमान स्मार्ट कार्ड रखने वाले उपभोक्ता भी इस फीचर को एक्टिवेट करा सकते हैं। डीएमआरसी ने अपने दैनिक यात्रियों को अब नए स्मार्ट कार्ड की सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के तहत यात्री एक नए ऑटो टॉप-अप फीचर से अपने स्मार्ट कार्ड मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) प्रवेश गेट पर ऑटोमेटिक तरीके से रिचार्ज करा सकेंगे। यह नया स्मार्ट कार्ड ग्राहकों के लिए ऑटो-पे एप के जरिये उपलब्ध होगा।
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन अनुज दयाल ने बताया कि ऑटो पे के द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड में ऑटो टॉपअप की सुविधा होगी। इसमें जब कभी कार्ड की वैल्यू 100 रुपये से कम रह जाएगी तो ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन प्रवेश गेट पर कार्ड में 200 रुपये अपने आप क्रेडिट हो जाएगा। कुल मिलाकर यह सुविधा यात्रियों के हितों को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है। ऑटो-पे एप से टॉपअप वैल्यू ग्राहकों के लिंक किए कार्ड बैंक के खाते से अगले कार्य दिवस में ऑटो-डेबिट हो जाएगी।
इस सुविधा पाने के लिए फोन में ऑटो पे करना होगा डाउन लोड
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को यह सुविधा पाने के लिए सबसे पहले ऑटो एप डाउनलोड करके या फिर ऑटो-पे मोबाइल साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद अपने बैंक क्रेडिट कार्ड यूपीआई अकाउंट को कार्ड से लिंक करना होगा। इसके सेवा शुल्क के तौर पर मेट्रो यात्री से हर बार के ट्रांजेक्शन के लिए एक प्रतिशत की रकम वसूली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YhCmny
via IFTTT
No comments:
Post a Comment