आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेसवार्ता में सिंह ने कहा कि यूपी में दूसरी जातियों के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मैंने आवाज उठाई तो योगी सरकार मुझे हिस्ट्रीशीटर बनाने में जुट गई है पिछले कुछ दिनों से मेरे ऊपर मुकदमों की बौछार लगी हुई है। सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर किए जा रहे मुकदमों से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर अवगत कराउंगा।
सिंह ने सवाल किया कि क्या हम वहां बैठकर दूसरी जातियों के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय का मुद्दा नहीं उठा सकते हैं? और यदि हम मुद्दा उठाएंगे तो हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करके हमारी जुबान दबाने की कोशिश करेंगे। मैं सच बोलता रहूंगा, आप ठाकुरों के लिए काम कीजिए, लेकिन दूसरी जातियों के साथ अन्याय, अत्याचार, उनका उत्पीड़न व उपेक्षा मत कीजिए। यूपी की योगी सरकार मुझे हिस्ट्रीशीटर बनाने में जुटी हुई है। अब तक योगी सरकार ने मेरे ऊपर 9 मुकदमे दर्ज किए है।
सिंह ने सवाल किया कि मेरा अपराध क्या है? मैंने यह बात कही कि योगी सरकार में ब्राह्मणों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। मौर्या समाज अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहा है। निषाद, पाल, बिंद, कश्यप, गुर्जर, जाट, जाटव, बाल्मिकी, सोनकर, कुर्मी, यादव या लोधी समाज हो, आज सभी के मन में गुस्सा और नाराजगी है। भाजपा के सहयोगी रहे और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने जो कुछ कहा, वह सही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ee2Tep
via IFTTT
No comments:
Post a Comment