तेेज बारिश में दिल्ली के कई इलाके जल मग्न, कई जगहों पर दीवार और पेड़ गिरे

दिल्ली में बुधवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाके जल मग्न हो गए। साउथ, पूर्वी और नॉर्थ एमसीडी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। लोगों का कहना है कि बारिशों के दिनों में हर बार क्षेत्र की सड़कों, गलियों में पानी भर जाता है लेकिन इसके बावजूद निगम और दिल्ली सरकार कुछ नहीं करती जिसका खामियाजा हर बार आम जनता को उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नाले साफ नहीं कराए गए, जिसकी वजह से गलियों में पानी भर गया है। लोगों ने राजपुर रोड पर भरे पानी की निकासी के लिए सीवर का ढक्कन उठाकर सड़क पर भरे पानी को निकला। खजूरी इलाके में 3 पंपों के जरिए गलियों में भरे पानी को निकलवाया गया।
इन इलाकों में हुआ जल भराव
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कंट्रोल रुम को मिली जानकारी के मुताबिक वजीराबाद रोड, गोकुलपुर, गंगा विहार, कृष्णा नगर, गांधीनगर, लक्ष्मी नगर, विकास मार्ग, मंडावली अंडर पास, पांडव नगर, शकरपुर, मयूर विहार फेस-1, मयूर विहार फेस-3, गीता कॉलोनी, सीमापुरी, अशोकनगर, प्रीत विहार, मधु विहार, करावल नगर रोड, बृजपुरी रोड, नूर ए इलाही रोड, खजूरी खास, सोनिया विहार, करतार नगर, जनता कॉलोनी, बाबरपुर, भजनपुरा, सीलमपुर मेन रोड सहित कई इलाकों की सड़कों गलियों में पानी भर गया। जबकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मेंं जलभराव की शिकायतें कम देखने को मिली है। निगम के अधिकारियों का का कहना है कि जल जमाव की समस्या किया देखते हुए मोटर पंपों का इंतजाम किया हुआ है, जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ, वहां पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है।
दीवार गिरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त
बारिश की वजह गोकुलपुरी के गंगा विहार इलाके में अवैध रूप से चल रही पार्किंग की दीवार गिर जाने की कई वाहन इसकी चपेट मेंं आ गए। जबकि साकेत क्षेत्र में भी एक ही स्कूल की बाउंड्री वाल गिर जाने की वजह से उसके साथ खड़े करीब 10 वाहन मलबा गिरने की क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर पेड गिरने की भी शिकायतें एमसीडी को मिली।
नालों से गाद निकालने के लिए लिखा पत्र: महापौर
दिल्ली में जल जमाव ना हो इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले नालों से गाद निकाल दी जाए। बड़े नालों में गाद जमा होने की वजह से सड़कों व गलियों में जल जमाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नालों से गाद निकालने का काम किया है। लेकिन जब तक बड़े नालों से गाद नहीं निकाली जाती तब तक जल भराव नहीं रुकेगा। -जय प्रकाश, महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पालियामेंट एनक्सी के पास गिरा पेड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2El00bA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment