गुड़गांव जिला में कोरोना संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं। जहां पिछले 17 दिन का औसत 261 केस हैं, वहीं शुक्रवार को भी 271 नए केस मिले हैं। हालांकि राहत की बात है कि शनिवार को किसी भी पेशेंट की मौत की सूचना नहीं है। वहीं 322 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए। जिससे एक्टिव केस घटकर 2445 हो गए।
वहीं इनमें से 2251 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं। जिला में अब तक 311342 लोगों की सैंपलिंग व टेस्टिंग की गई है। शनिवार को गुड़गांव में मिले पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 25140 हो गया। हालांकि इनमें से 22505 पेशेंट ठीक हो चुके हैं।
जबकि 184 पेशेंट अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट हैं। इसके अलावा शनिवार को 2217 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए जबकि 785 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। सबसे अधिक पॉजिटिव केस निगम क्षेत्र में मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37h0QTt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment