शहर के सबसे व्यस्त इफको चौक से जयपुर जाने के लिए कैब में बैठे गहनों के व्यापारी से बदमाशों ने छह लाख रुपए लूट लिए। करीब आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर व्यापारी को बदमाशों ने दिल्ली के रजोकरी में उतार दिया और फरार हो गए। लोगों की मदद से वह गुड़गांव पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से ग्वालियर मध्यप्रदेश निवासी शीतल प्रकाश शर्मा ने बताया कि वह चांदी के गहने जयपुर से दिल्ली सप्लाई करते हैं। वे दिल्ली में गहनों की सप्लाई देने के लिए शुक्रवार को आए थे। शनिवार अल सुबह वह करीब 6 लाख तीन हजार रुपए लेकर वापस जयपुर जाने के लिए चले थे। गुड़गांव के इफको चौक पर वह शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कैब आई, जिसमें चार लोग पहले से सवार थे। कैब चालक से जयपुर तक 300 रुपए किराया तय कर वह बैठ गए।
कैब में बैठे अन्य लोगों ने शीतल प्रकाश पर गांजा ले जाने का आरोप लगाते हुए उसका बैग ले लिया। जांच करने के दौरान उन्हें कागज में लिपटे हुए छह लाख रुपए दिखाई दिए। रुपए दिखते ही कैब सवार सभी लोगों ने उसे काबू कर लिया और पूछताछ करने लगे।चालक ने कैब को सिग्नेचर टावर यूटर्न फ्लाईओवर से कैब को दिल्ली की तरफ मोड़ लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9I2ZT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment