चिटफंड मामले में 800 लोगों के 40 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

साउथ रोहिणी इलाके में एक बीती रात एक चिट फंड धोखेबाजी का मामला सामने आया है। वारदात में दंपत्ति लोगों के 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाकर फरार हो गए। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके घर से चिट फंड के काम आने वाली रसीदें, कंप्यूटर व अन्य सामान जब्त किया है।

वारदात के बाद से ही सैकड़ों लोग थाने पर देर रात से ही जमा थे। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-3, रोहिणी इलाके में रहने वाले मृदुल अरोड़ा, मनोज, अंकित सहित अन्य लोग साउथ रोहिणी थाने पहुंचे। जिन्होंने बताया कि इलाके में रहने वाले महेंद्र चावला और उनकी पत्नी रेनू चावला करीब 800 लोगों के 40 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए लेकर फरार हो गए हैं।

जिनका फोन भी स्विच ऑफ है। उनका घर और गारमेंट्स की दुकान पर भी ताला लगा हुआ है। उनके 2 कर्मचारी एल्बर्ट और मनीष भी फरार हैं।

दोनों पब्लिक डिलिंग करते थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची। जिन्होंने दंपत्ति के 2 से 3 मोबाइल फोन नंबर पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उनका पता नहीं चला। लेकिन गुरुवार शाम को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

दंपत्ति इलाके में पिछले 25 साल से रहकर चिट फंड का काम कर रहे हैं। टाइम पर वह पैसे वापिस भी कर दिया करते थे। मार्च महीने से जब से कोरोना शुरू हुआ। किसी को पैसे नहीं दिए और न ही किसी ने उनके पास जमा किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G9VuON
via IFTTT

No comments:

Post a Comment