बेगमपुर इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे पर गोली चलवा दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जबकि चाचा भी मौके पर से फरार हो गया। घायल की पहचान दीपक के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके पर से कारतूस का खोल बरामद हुआ है।
दीपक परिवार के साथ सेक्टर-24 रोहिणी में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सेक्टर-11 रोहिणी में उसका रिश्ते में चाचा पंकज परिवार के साथ रहता है। जिससे उसे करीब 25 लाख रुपए लेने थे। कई बार पैसे देने के लिए उसने पंकज को कहा भी था। लेकिन वो हर बार बहाना बना दिया करता था। पंकज ने सुबह करीब 11 बजे उसे सेक्टर-23/24 रोहिणी डिवाइडर स्थित चाउमीन रेहड़ी वाले के पास बुलाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31fdiPP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment