दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए शुक्रवार से घर-घर सर्वे शुरू हो गया। दिल्ली में यह अब तक का सबसे बड़ा सर्वे हैं। बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में इस सर्वे पर सहमति बनी थी। सर्वे के दौरान करीब साढ़े 9 हजार टीमें दिल्ली के करीब 15 लाख घरों में सर्वे के लिए जाएंगी।
करीब 5 लोगों के इस टीम को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बनाया गया है। यह दिल्ली के 11 जिलों में करीब 57 लाख लोगों की सर्वे के दौरान जांच की जाएगी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि घर-घर सर्वे के लिए नार्थ एमसीडी ने 104 टीमें बनाई हैं। यह टीम लोगों के घरों में जाकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि पहले कोई कोरोना पॉजिटिव हुआ था या नहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35UhyXL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment