काला जी कॉलोनी में एक प्लाट का बेसमेंट खोद कर पीछे जा रही तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने एक 13 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका बच्ची के पिता नवीन के बयान पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिता नवीन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसकी बेटी डोली गली में खेल रही थी।
जब वह गली में गया तो देखा कि एक जेसीबी मशीन को उसका चालक तेज व लापरवाही तरीके से चला कर ला रहा था। चालक कानों में फोन की लीड लगाए हुए थे। उसके शोर मचाने के बाद भी जेसीबी को नहीं रोका और मेरी बेटी डोली के ऊपर पिछला टायर चढ़ा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qyyXxa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment