गुड़गांव में शनिवार को भी चार पेशेंट ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिला में पिछले पांच दिनों में ही 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में जहां 395 नए केस सामने आए वहीं दूसरी ओर 981 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। ऐसे में एक्टिव केस घटकर चार हजार से भी कम हो गए हैं। गुड़गांव में पिछले डेढ़ महीने बाद चार हजार से कम एक्टिव केस हुए हैं। पिछले 5 दिनों में ही एक्टिव केस में 2300 से अधिक की कमी आई है। जिला में शनिवार को भी जहां चार पेशेंट की मौत हुई, वहीं कुल मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 314 तक पहुंच गया। 50 फीसदी मौत पिछले डेढ़ महीने में ही हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VLrDju
via IFTTT
No comments:
Post a Comment