जनकपुरी में कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

जनकपुरी इलाके में लाल बत्ती पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। लाल बत्ती पर रुके साइकिल सवार को पहले गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और फिर चालक अधेड़ व उसकी साइकिल को घसीटते हुए फुटपाथ से टकरा गई। साइकिल के साथ अधेड़ फुटपाथ और कार के बीच दब गया।

आरोपी गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल 42 वर्षीय फूलचंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कार के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gitjKR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment