कई सालों से मालखाने में जब्त केस प्रॉपर्टी का पुलिस निपटारा करने में लगी है। इसके लिए बाकायदा स्पेशल ड्राइव चलाए जा रहे हैं। जिसका नतीजा यह निकलकर सामने आया है पुलिस बीते छह महीने में साढ़े सात करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश और करीब पौने चार कि गोल्ड ज्वेलरी उसके मालिक तक पहुंचा चुकी है। इसी क्रम में पांच हजार से ज्यादा दुपहिया वाहन हैं तो वहीं मोबाइल फोन की संख्या तीन हजार के पार है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने बताया पुलिस आयुक्त एनएन श्रीवास्तव की ओर से निर्देश मिले थे कि जो पुलिस थानों में लम्बे समय से केस प्रॉपर्टी हैं, उनका जल्द निपटारा किया जाए। इस कवायद को पूरा करने के लिए एक जून से राजधानी के सभी पंद्रह जिले के अन्तर्गत आने वाले थानों में विशेष ड्राइव चलायी गई और लम्बे समय से जब्त पड़े लोगों के सामान को लौटाया गया।
हालांकि, ऐसा करने से पहले सभी थानाध्यक्षों ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थीं। एक जून से पांच नवम्बर के बीच पुलिस ने सात करोड़ पचपन लाख से ज्यादा की रकम लौटायी। करीब पौने चार किलो गोल्ड ज्वेलरी, 5299 दुपहिया वाहन, 280 ऑटो, 869 कार उनके मालिकों को दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33SdYvM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment