स्वरुप नगर इलाके में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम बाबू के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक रामबाबू परिवार के साथ जे ब्लॉक, स्वरुप नगर इलाके में रहता था।
पुलिस ने वारदात वाले दिन सूचना मिली थी कि नंगली पूना वाला फ्लाइओवर जीटीके रोड, नियर गुरुद्वारा के पास एक शख्स गंभीर हालत में पड़ा हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VYeu7b
via IFTTT
No comments:
Post a Comment