डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर अभाविप का पुष्पांजलि कार्यक्रम

डॉ भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें विचार गोष्ठियां , पुष्पांजलि , वस्त्र वितरण और स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान आदि कार्यक्रमों के आयोजन हुए।

अभाविप द्वारा डीयू के कला संकाय के प्रांगण में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अभाविप ने विश्वविद्यालय के स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए उन्हें शाल और बाबा साहब का चित्र देकर सम्मानित किया।

अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष राम निवास बिश्नोई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में रहे डॉ भीमराव आंबेडकर के विचार छात्रों को सामाजिक न्याय, बंधुत्व और समानता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mRSUgd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment