एसएमसीडी मालवीय नगर में तैयार करवाएगी मल्टीलेवल पार्किंग और स्काई वॉक

मालवीय नगर और आसपास के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने इस इलाके में पांच मल्टीलेवल ऑटोमेटेड कार पार्किंग व एक स्काई वॉक बनाने की योजना तैयार की है। मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए निगम ने जगह भी चिन्हित कर ली है। ये पार्किंग मालवीय नगर, हौजरानी गांव, शिवालिक, सावित्री नगर, मालवीय नगर मार्केट व साधना एन्क्लेव में बनाने के लिए प्रस्तावित की गई है।

वहीं, मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की लंबाई वाला स्काई वॉक भी बनाया जाएगा। इसके साकेत, मालवीय नगर, पीटीएस, हौजरानी आदि इलाकों में 10 प्रवेश-निकास द्वार भी बनाए जाएंगे। स्काई वॉक की ऊंचाई चार मीटर रखी जाएगी ताकि आने-जाने में लोगों को कोई परेशानी न हो। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट के तैयार हो के बाद आसपास के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ggOKMk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment