सोनिया विहार इलाके में हुई अधेड़ की हत्या के पीछे प्यार का एंगल निकलकर सामने आया है। इस वारदात को अंजाम मृतक की बेटी से प्रेम करने वाले युवक ने दिया है। उसकी पहचान के बाद पुलिस तलाश में लगी है। आरोपी वारदात के बाद घर में रखा मोबाइल लेकर फरार हो गया था। साथ ही आरोपी घर में रखा मोबाइल फोन भी लेकर गया है। मृतक का नाम बिजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (50) है।
पुलिस के मुताबिक, बिजेंद्र, सोनिया विहार के पॉकेट-5 डी ब्लॉक में सपरिवार रहते थे। बिजेंद्र घर में ही थैले की सिलाई का काम करते थे। शादी के बाद बच्चे न होने पर उन्होंने बड़े भाई की बेटी गंगा को गोद ले लिया था। बिजेंद्र को पता चला उनकी बेटी का इलाके में रहने वाले सूरज से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया। बेटी से रिश्ता खत्म करने के लिए कहा। लेकिन लड़का फिर भी उनकी बेटी से चोरी-छिपे बात करता रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36OHp3x
via IFTTT
No comments:
Post a Comment