एसएनपी इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सरोज महापात्र को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इसे भुवनेश्वर, उड़ीसा से पकड़ा गया, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन पर पोंजी स्कीम हेलो टैक्सी में सैकड़ों लोगों से निवेश करवा ठगी का आरोप है। आर्थिक अपराध शाखा ने बताया इस कंपनी के खिलाफ धर्मेंद्र समेत कई लोगों ने शिकायत दी थी।
जिसमें बताया गया रोहिणी सेक्टर 16 स्थित एसएमपी इंपेक्स कंपनी का ऑफिस था। साहिबाबाद पेसिफिक बिजनेस पार्क में भी एक ऑफिस था। इस कंपनी के डायरेक्टरों में सरोज महापात्रा, राजेश महतो, डेजी विजय मेनन, सुंदर भाटी, हरीश भाटी और कुछ अन्य लोग थे। जिन्होंने हेलो टेक्सी स्कीम में इंवेस्ट करवा लोगों को दो सौ प्रतिशत महीने के हिसाब से ब्याज का झांसा दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36M6E6y
via IFTTT
No comments:
Post a Comment