आईजीआई एयरपोर्ट पर 1.79 करोड़ के सोना और ड्रग के साथ छह गिरफ्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पर 1.79 करोड़ के सोना और नशे के सामान के साथ कस्टम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी दुबई से टर्मिनल 3 पहुंचे थे। सूचना के आधार पर कस्टम के अधिकारियों ने तकरीबन 10 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। जिनमें से 6 लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

आईजीआई एयरपोर्ट कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 4 दिसंबर को दुबई से एक फ्लाइट आई। सूचना के आधार पर उससे दिल्ली पहुंचे 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। जब गहनता से उनके सामान की जांच की गई तो छह लोगों के पास विभिन्न विदेशी ब्रांड की करीब 7.52 लाख सिगरेट बरामद हुई।

बरामद इन सिगरेट की कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी 6 लोगों की तलाशी में 1.26 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में बरामद हुआ। जिसकी कीमत 64 लाख रुपए आंकी गई है। सोना लोगों ने अपने शरीर के भीतर भी छिपा रखा था।

सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह इससे पहले भी करीब 2.41 करोड़ रुपए की 18 लाख विदेशी सिगरेटों की तस्करी कर चुके हैं। सभी भारतीय मूल के रहने वाले है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lNACeL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment