दिल्ली सरकार जनता को ई-साइकिल उपलब्ध कराने की तैयारी में है। सरकार चाहती है कि जल्द इस तरह की साइकिलें दिल्ली की सड़कों पर आ सकें। इसे लेकर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से शुक्रवार को साइकिलें बनाने वाली कंपनियों के अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें उनसे साइकिल तैयार करने के बारे में सुझाव लिए गए।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साइकिलों को लेकर सभी तरह के मुद्दों पर चर्चा की गई। मगर अभी किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही फिर से इन लोगों की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द इन तरह की साइकिलें लोगों के लिए उपलब्ध हो सकें। दिल्ली सरकार ई-साइकिल खरीदने पर लोगों को सब्सिडी देने जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3guwbol
via IFTTT
No comments:
Post a Comment