कोरोना संक्रमण की दर में कमी से 8 दिन में संक्रमित मरीज 10 हजार घटे

मौसम में आए सुधार के चलते कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण दर 5 फीसदी के बाद से सबसे कम है। वहीं नवंबर में एक समय 44 हजार को पार कर चुकी सक्रिय मरीजों की संख्या आज 26 हजार पर पहुंच गई है। लगातार कम हो रहे नए मरीजों की संख्या और कोरोना को मात देने वालों की बड़ी संख्या के कारण सक्रिय मरीजों के आंकड़े में लगातार कमी ही आ रही है।

पिछले 8 दिनों में ही यह आंकड़ा करीब 10 हजार कम हो गया है। लगातार कम होती सक्रिय मरीजों की संख्या का असर कोरोना के बेड्स की उपलब्धता पर भी दिख रहा है। नवम्बर महीने में एक समय करीब 45 फीसदी बेड्स ही कोरोना मरीजों से खाली थे।

वहीं आईसीयू बेड्स की उपलब्धता 10 फीसदी से भी नीचे आ गई थी। लेकिन आज दिल्ली के कोरोना अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता 65 फीसदी से ज्यादा है। वहीं 47 फीसदी से ज्यादा आईसीयू बेड्स खाली हैं। दिल्ली के कोरोना अस्पतालों में कुल 18,843 बेड्स हैं, जिनमें से 6458 पर मरीज है। वहीं 12,385 बेड्स खाली हैं। यानी 34.27 फीसदी बेड्स पर ही मरीज हैं।

नवंबर में 44 हजार को पार कर गया था आंकड़ा| नवंबर महीने में की बात करें तब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 39,722 थी। यह उस समय सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या थी। वहीं तब सक्रिय मरीजों की दर 9.37 फीसदी थी।

लेकिन नवंबर महीने में लगातार भयावह होती स्थिति ने 14 नवंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या को 44,456 पर पहुंचा दिया। यह दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JSOI1l
via IFTTT

No comments:

Post a Comment