गाजियाबाद में फ्लैट्स का झांसा देकर सौ लोगों से 20 करोड़ ठगे

गाजियाबाद में बढ़िया फ्लैट्स तैयार करवाने का झांसा देकर करीब 100 निवेशकों से 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी में महिला को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया है। इस फर्जीवाड़े में महिला का पति भी उसके साथ था, जिसने अन्य लोगों के साथ मिलकर ठगी की। मामले में दो आरोपी प्रवीण कुमार सिंह और आशीष वर्मा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी दंपति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ करीब 100 लोगों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया बताया गया इन लोगों ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन फेज-एक और दो में मिडोस विस्टा नाम से वैल्यू इंफ्राकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी ने हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू किया था।

गाजियाबाद प्राधिकरण ने इसकी स्वीकृति नहीं दी थी। जांच में पता चला आरोपी महिला का पति और प्रमोद कुमार सिंह ही मुख्य साजिशकर्ता है। जिसने बिना गाजियाबाद प्राधिकरण की अनुमति के लोगों से झूठे वादे करके उनसे करोड़ों रुपए निवेश करवा लिए और फिर बाद में प्रोजेक्ट का निर्माण रोक दिया।

कंपनी के बैंक खाते में आए रुपए को अपने दूसरी कंपनियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया। आरोपी को 12 से अधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने महिला को मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके से शनिवार को गिरफ्तार किया। महिला का पति अभी फरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LdLMgl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment