बदमाशों ने 6 गोली मारकर की युवक की हत्या, शव खेत में मिला; मृतक पर 4 केस

बवाना इलाके में एक युवक की करीब आधा दर्जन गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह युवक की लाश खेत मे खून से लथपथ हालात में पड़ी मिली। मृतक युवक की पहचान रोहित (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए बवाना पुलिस समेत स्पेशल स्टॉफ और क्राइम ब्रांच की टीम को जिम्मा सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक रोहित बवाना के कटेड़वा गांव में परिवार के साथ रहता था। वह शादीशुदा था, उसके 4 साल की एक बच्ची भी है। उसके पिता प्राइवेट बस में कंडक्टर की नौकरी करते है। पुलिस को सुबह एक सूचना पर खेत में उसकी लाश पड़ी मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि रोहित को गोली काफी पास से मारी गई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से गोली मारी गई है। उसमें 2 पिस्टल का इस्तेमाल किया गया होगा। गोली काफी पास से मारी गई थी। गोली भी तब तक मारी जब तक वह मर नही गया होगा। वारदात के पीछे आपसी रंजिश ही अभी तक सामने आई है। जिसमे किसी गैंग का हाथ हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहित जिस तरह से 2011 और उसके बाद 3 से 4 वारदातों में शामिल रहा था। उससे लगता है कि वो किसी गैंग से भी जुड़ा हुआ था। जिसमे उसके दुश्मन गैंग ने उसकी किसी विवाद या शक पर हत्या कर दी हो। परिवार वालों ने किसी से कोई रंजिश की बात नही की है। लेकिन पुलिस के पास कुछ पुख्ता जानकारी निकलकर सामने आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ptcmRy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment