बदरपुर बॉर्डर से बल्ललभगढ़ मेट्रो कारिडोर के निर्माण में डीएमआरसी ने 7050 पेड़ों की कटाई की थी। इसके बाद मेट्रो ने 7191 पौधे लगाने का दावा किया है। लेकिन पौधे डीएमआरसी ने कहां लगाए इसकी जानकारी उसके पास नहीं है। इस बात का खुलासा आरटीआई से मांगी गई जानकारी में हुआ है। इस कारिडोर का निर्माण डीएमआरसी ने वर्ष 2011-12 में किया था।
वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। आरटीआई कार्यकर्ता अजय कुमार बहल ने 26 सितंबर 2020 को डीएमआरसी से आरटीआई के जरिए पूछा कि बदरपुर बार्डर से बल्लभगढ़ तक मेट्रो कॉरिडोर के लिए कितने पेड़ काटे गए और इसके बदले कितने पेड़ कहां लगाए गए।
डीएमआरसी ने एक माह में जवाब नहीं दिया। इसके बाद बहल ने 27 अक्टूबर को प्रथम अपील की। इसके बाद डीएमआरसी ने जवाब दिया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कुल 7050 पेड़ काटे गए थे। इसके बदले 7191 पौधे लगाए गए। लेकिन पौधे कहां लगाए गए इसकी जानकारी डीएमआरसी ने नहीं दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36KasoN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment